📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने एमजीएम में मरीजों के साथ मनाया वर्ष 2022 का अंतिम दिन।

On: December 31, 2022 11:43 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 31 दिसम्बर, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एमजीएम अस्पताल में रह रहे मरीजों एवं उनके अभिभावकों के बीच साल 2022 के अंतिम दिन को बड़े उत्साह से मनाया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा 505 जरूरतमंदों एवं गरीबों के बीच भोजन और मिनरल वॉटर का वितरण किया। 

आज के वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इंजीनियर सैयद साहब मंजर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सैयद मंजर अमीन मौजूद होकर स्वयं अपने हाथों से भोजन सामग्री का वितरण किया। 

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर इंजीनियर सैयद साहब मंजर ने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा यह कार्य सराहनीय है, हमें खुशी है कि संस्था द्वारा आज का दिन हमें मिला। वहीं  सैयद मंजर अमीन ने ट्रस्ट के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के दिन ट्रस्ट से जुड़ कर वे खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। 

आज के वितरण समारोह में मुख्य रूप से ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनूल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, हाजी फिरोज असलम, शाहिद परवेज और अफताब आलम खास तौर से उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment