📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

संविधान के मूल भावना की रक्षा करना सुप्रीम कोर्ट का दायित्व है : त्रिशानु राय

On: April 20, 2025 9:31 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी करनेवाले संवैधानिक पद पर बैठे संघी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे व दिनेश शर्मा पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। संविधान के मूल भावना की रक्षा करना सुप्रीम कोर्ट का दायित्व है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों को राज्यपाल व राष्ट्रपति के कार्य प्रणाली को परिभाषित करने का अधिकार प्राप्त है‌। पूर्व में कई मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इतराने व विपक्ष को आईना दिखलाने वाली भाजपा आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर हाय तौबा क्यों मचा रही है?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : बंगाल में हिंसा और हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद सरायकेला-खरसावां ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

राष्ट्रपति पद की अतिमहत्वाकांक्षा से वशिभूत होकर संवैधानिक पद पर रहते हुए धनखड़ का यह वक्तव्य उनकी गरीमा के खिलाफ है, निश्चित रुप से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का प्रवक्ता पद स्वीकार कर लेना चाहिए। आगे त्रिशानु राय ने कहा कि कानून बनाने में संसद की सर्वोच्चता का मतलब यह नहीं है कि संसद में भाजपा द्वारा प्राप्त बहुमत का गलत व असंवैधानिक फायदा उठाया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment