मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राज्य स्तरीय मांग दिवस के मौके पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी व सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य महोदय को सौंपा गया ज्ञापन।

On: February 23, 2021 3:00 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME


---Advertisement---
Netaji Advertisement

चांडिल : AIDSO छात्र संगठन के राज्य कमिटि के आह्वान पर राज्य स्तरीय माँग दिवस के मौके पर सिंहभूम कॉलेज चांडिल में प्रदर्शन के माध्यम से कॉलेज प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा गया वह उसके बाद एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर जिला सचिव विशेश्वर महतो ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमारे राज्य के छात्रों को शिक्षा संबंधी विभिन्न तरह के समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 

सत्र अनियमित हो चुके हैं। स्कूल से लेकर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो चुकी है। विगत महीनों से छात्रवृत्ति के लिए ई कल्याण पोर्टल द्वारा आवेदन भरना शुरू हुआ, मगर छात्रों को विभिन्न तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा  है। 

B.ed नामांकन तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है इसके बावजूद  ई कल्याण के पोर्टल को बंद कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले हजारों छात्र छात्रवृत्ति के भरोसे पर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते है। ऐसे में पोर्टल का बंद कर दिया जाना कई छात्रों को आगे की पढ़ाई को बाधित करेगा। संगठन द्वारा  राज्य स्तर पर आज  मांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री  महोदय से  मांग करते हैं कि छात्रवृत्ति भरने की तिथि अपर्याप्त होने के कारण बहुत से छात्र छात्रवृत्ति भर नहीं पाए हैं। 

अतः पर्याप्त समय के लिए अविलंब ई कल्याण पोर्टल में आवेदन करने की तिथि बढ़ाते हुए पोर्टल को फिर से चालू किया जाये।

कल्याण पोर्टल में आवेदन कर चुके छात्रों की साधारण सामान्य त्रुटि होने पर भी तुरंत रिजेक्ट किया जा रहा है, पहले की भांति उन्हें त्रुटि सुधार करने का समय दिया जाए ताकि सभी योग्य छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकें।

सभी सरकारी बीएड कॉलेजों में अविलंब सीट बढ़ोतरी भी की जाए।

उपरोक्त मांगों को लेकर पूरे झारखंड भर में आज हमारा छात्र संगठन मांग दिवस के रूप में पालन कर रहा है, सभी मांगों पर अविलंब राज्य सरकार कार्यवाही करें अन्यथा छात्र संगठन राज्य भर में आंदोलन संगठित करने को विवश होगा।

इस कार्यक्रम में प्रभात कुमार महतो, सुमन कुमार, युधिष्ठिर प्रमाणिक, विजय वर्मा, भागीरथ दास , कैलाश महतो , सचिन प्रमाणिक , गौरव , चंदन महंती आदि उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

MNPS में छात्रों और शिक्षकों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के गुर सीखे

प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान के तहत परख ओलंपियाड examination संपन्न उपायुक्त मनीष कुमार ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Leave a Comment