मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

महत्वपूर्ण सुचना, 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र।

On: July 8, 2023 5:19 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर। झारखण्ड 

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर (पियूष सिन्हा) की अध्यक्षता में SSR- 2024 (संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024) से सम्बन्धित बैठक में उपस्थिति उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, प्रियंका सिंह एवं ए ई आर ओ-सह- कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर जयप्रकाश करमाली तथा राजनैतिक दलों के साथ चर्चा की गयी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात मतदान केंद्र के रेशनालाइजेशन (Rationalization) से सम्बन्धित हुयी | मतदान केंद्र संख्या 106 एवं 123 को दो भागों में बांटा जाना है| मतदान केंद्र संख्या 11 एवं 12 का कुछ अनुभाग काटकर 15 एवं 16 में स्थानांतरित किया जाना है तथा उसी प्रकार मतदान केंद्र 7, 36, 39, 43, 119, 182, 192, 200  के भी अनुभागों को दुसरे मतदान केन्द्रों में स्थानांतरित किया जाना है एवं मतदान केंद्र संख्या 105, 121, 122, 268 एवं 269 (जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र तथा निजी प्रयोग हेतु परिवर्तित) को अन्यत्र सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना है। उपस्थित सभी राजनैतिक दलों को ये भी जानकारियाँ दी गयी कि 21.07.2023 से बी०एल०ओ० के द्वारा (H2H) घर-घर सत्यापन किया जाना है और 1 स्टीकर दिया जायेगा जो उसपर 2 बार विजिट की तारीख लिखेंगे। सभी राजनैतिक दल के द्वारा बी०एल०ओ० को अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन। 

निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रपत्र भरने हेतु 4 अर्हता की तिथि निर्धारित की गयी है जो, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूवर राखी गयी है। वोटर कार्ड अब बाई-पोस्ट मिलेगा। निर्वाचन से समबन्धित विभिन्न जानकारियाँ के लिए 1950 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा ये बताया गया कि अब सरकारी शिक्षक (बी०एल०ओ०) के स्थान पर अधिसूचित अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है | सधन्यवाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment