मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

देश के 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सरयू राय ने बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में झंडोतोलन किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 16, 2022 10:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 16 अगस्त, 2022

A 2

देश के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान भाजमो के तमाम कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। श्री राय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्र गान गाया। श्री राय ने आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश आजाद हुए 75 वर्ष पुरे हो गए है। 

आज हमें देश के उत्थान और प्रगती के बारे में सोचना चाहिए। आजादी दिलाने वाले स्वाधीनता सेनानियों ने अपने मन में जिस भारत की परिकल्पना की थी क्या हम वैसा भारत निर्माण कर पाएं है। स्वतंत्रता सेनानियों ने क्या कभी सोचा होगा की देश आजाद होगा तो विखंडित हो जाएगा। हम सभी खंडित आजादी के गवाह है। देश को आजादी तो मिली लेकिन आजादी मुकम्मल नहीं हो सकी। हमें यह तय करना होगा की जब हमारा देश आजादी की शताब्दी मनाए तब देश में भेदभाव पूर्ण रूप से खत्म हो, अमीरी-गरीबी, जात-पात जैसी कू रिक्तियों पर विराम लगे। आज हम पुरे विश्व में 5 वें सबसे शक्तिशाली आर्थीक रूप से मजबूत देश को ओर बढ रहे है लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि क्या हमारे देश की जनता की मूलभूत आवश्यकताएँ पुरी हो रही है। हमे यह निश्चित करना होगा की जनता में दुख तकलीफ ना रहे, सभी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अच्छी सुविधाएँ मिले। हमे समावेशी विकास की ओर रूख करना होगा और अमीरी-गरीबी के बीच की खाई को पाटने के लिए कार्य करना होगा। कुछ मुठ्ठी भर लोग देश को समृद्ध नहीं बना सकते अपितु देश का हर नागरिक माने की हमारी जरूरते पुरी हो रही है।

THE NEWS FRAME

श्री राय ने कहा की राजनीति में कार्यकर्ता होने का क्या अर्थ होना चाहिए यह भी विचार हम सभी को करना चाहिए। सबसे पहले अपने घर में माँ पीता का आदर हो, संयुक्त परिवार का संकल्प पुरा हो। यदि परिवार का आदर नहीं कर पाएंगे दो देश और समाज को कभी नहीं संभाल पाएंगे। घर का कर्तव्य पुरे करने के पश्चात ही राजनितिक जीवन में प्रवेश करें। संयुक्त परिवार मजबुत हो और भाई-भाई, बाप- बेटे में मनमुटाव नहीं हो तब ही व्यक्ती समाज के लिए भी कुछ कर सकता है। जो परिवार के लिए त्याग नहीं कर सकता वह देश और समाज के लिए भी त्याग और बलिदान की भावना मन में उत्पन्न नहीं कर सकता। श्री राय ने आगे कहा की हमें युवाओं और नौजवानों में नेतृत्व क्षमता को उभारना होगा और समाज में नौजवानों को प्रशिक्षित कर आगे लाना होगा। 

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, राजेश सिंह, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, निजी सचिव सुधीर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागवत मुखर्जी, उद्योगीक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, विजय राव, असीम पाठक,अभय सिंह, मिष्टु सोना, आरती मुखी, लक्खी मुंडा, पुतुल सिंह, ज्योति कुमारी, राकेश मंडल, अशोक कुमार, राकेश कुमार, गोपाल तांडी, विजय सिंह, राजेश कुमार, त्रिलोचन सिंह, प्रेम करण पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sariya

सरिया में दिनदहाड़े 13 लाख रुपये के जेवरात की छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

Untitled Design 38

Society कल्याण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त जून अंत तक आंगनबाड़ी नियुक्तियां और जुलाई में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Untitled Design 32

UPSC ने निकाली बंपर भर्ती वैज्ञानिक अधिकारी से लेकर प्रोफेसर तक दर्जनों पदों पर आवेदन आमंत्रित

Untitled Design 26 3

Srinath विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Moto Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में बिक्री शुरू, दमदार कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचा रहा धूम

Aloka

Inspiring Story अलोका: कोलकाता की सड़कों से दुनिया को शांति का संदेश देने तक का अद्भुत सफर

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied