मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

टाटा स्टील पर Public Demand Recovery Act 1914 के तहत् हो सकती है विधिसम्मत कार्रवाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 20, 2023 4:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1


THE NEWS FRAME
A 2

Jamshedpur : शुक्रवार 20 जनवरी, 2023

मुख्य बिंदु :

मेसर्स लाफार्ज इंडिया लि. (वर्तमान NUVOCO) द्वारा उपयोग की जा रही 129.705 एकड़ भूमि के लिए लीज रेंट जमा कराने को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त ने चीफ कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन टाटा स्टील लि. जमशेदपुर को लिखा पत्र, 744,70,38,516.00 रू० का भुगतान यथाशीघ्र कराने अन्यथा राशि की वसूली हेतु Public Demand Recovery Act 1914 के तहत् विधिवत् कार्रवाई की कही बात।  

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत मौजा-जोजोबेड़ा में अवस्थित भूमि का मेसर्स लाफार्ज इंडिया लि. (वर्तमान NUvoco) के द्वारा उपयोग किये जाने हेतु राशि के भुगतान के संबंध में चीफ कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन टाटा स्टील लि. जमशेदपुर को पत्र लिखा गया है ।  पत्र में सरकार के संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची द्वरा दिये गये निर्देश के आलोक में मेसर्स लाफार्ज इंडिया लि. (वर्तमान NUVOCO) द्वारा उपयोग की जा रही कुल- 129.705 एकड़ भूमि के संबंध में वर्ष 1997 के भूमि की मूल्यांकन सूची के अनुसार वित्तीय वर्ष – 1999-2000 से वर्ष 2021-22 तक के लिए कुल 23 वर्षों के लिए लीज रेन्ट की गणना कॉमर्शियल प्रयोजन हेतु किये जाने पर कुल राशि- (लगान + सेस + सलामी + Interest ) 744,70,38,516.00 रू० का आंकलन किया गया एवं भुगतान हेतु यथाशीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई है।  

पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में टाटा स्टील लि. द्वारा पूर्व में प्रतिवेदित किया गया है कि राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड के निर्देशानुसार इसके अनुपालन हेतु M/s Nuvoco Vista Corp. Ltd ( पूर्ववत मेसर्स लाफार्ज इंडिया प्र0 लि0) को अग्रसारित की गई है एवं उक्त कंपनी से प्रतिक्रिया मिलने के बाद बतायी जायेगी। परंतु इतने दिनों व्यतीत होने के बाद भी विषयांकित मामले में कंपनी की प्रतिक्रिया और कोई भी सूचना जिला प्रशासन को नहीं है। ऐसे में क्यों नहीं उपरोक्त राशि की वसूली हेतु Public Demand Recovery Act 1914 के तहत् विधिवत् कार्रवाई की जाय। विषयांकित मामले में राशि के भुगतान हेतु यथाशीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त को अवगत कराने की बात कही गई है।  

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied