मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड में 17 दिनों से बंद है सैनिकों की लिकर कैंटीन, पूर्व सैनिकों में गहरा असंतोष

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 17, 2025 8:51 PM
Follow Us:
Add A Heading 44
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर | 17 अप्रैल 2025: पूरे झारखंड में विगत 17 दिनों से सेना की लिकर कैंटीन बंद होने के कारण सैनिक और पूर्व सैनिक भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड में स्थित सेना की यूनिटों द्वारा लाइसेंस एवं वैट छूट के लिए संबंधित पत्र 31 मार्च के पहले ही एक्साइज विभाग को भेज दिए गए थे।

Netaji 3

जहां कैंटीन का लाइसेंस रिन्यूअल हो चुका है, वहीं वेट (VAT) में छूट से संबंधित पत्र पर अब तक हस्ताक्षर नहीं होने के कारण लिकर की आपूर्ति पूरी तरह से रुकी हुई है। इसका सीधा असर राज्य के सैकड़ों सैनिकों और हजारों पूर्व सैनिकों पर पड़ रहा है, जो इस सुविधा से वंचित हैं।

पूर्व सैनिकों की आकस्मिक बैठक

इस विषय को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक आकस्मिक बैठक गांधी घाट, मानगो स्थित पार्क में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपने आक्रोश और असंतोष को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है — यह परंपरा वर्षों से देश भर में चल रही है, लेकिन झारखंड में हर साल इसी तरह की देरी सैनिकों को अनावश्यक परेशानी में डालती है।

THE NEWS FRAME

Read More : रेलवे फाटक पर छह घंटे लंबा जाम, बड़ी दुर्घटना टली प्रशासनिक लापरवाही से यात्रियों में आक्रोश

सभी पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर झारखंड राज्य उत्पाद विभाग (Excise Department) के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की कि वे लंबित वैट छूट पत्र पर तत्काल हस्ताक्षर कराएं, ताकि कैंटीन व्यवस्था जल्द बहाल हो सके।

सैनिकों की नाराज़गी

पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह केवल लिकर की बात नहीं है, बल्कि सम्मान और सुविधा का मामला है, जो देश सेवा करने वालों के हक में आता है। ऐसी स्थिति में सरकार और प्रशासन को संवेदनशील रवैया अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पूर्व सैनिक:

  • सुशील कुमार सिंह
  • दिनेश सिंह
  • अभय सिंह
  • राजीव रंजन
  • सतनाम सिंह
  • अशोक श्रीवास्तव
  • हरेंदु शर्मा
  • उपेंद्र प्रसाद सिंह
  • बृज किशोर सिंह
  • अनिल झा
  • नरेंद्र कुमार
  • राजेश कुमार
  • विजय त्रिपाठी
  • देवेंद्र कुमार
    …सहित कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied