📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर के 24 स्थानों पर 9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

On: December 10, 2023 4:40 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मण्डल के द्वारा जमशेदपुर और उसके आसपास के एरिया में 24 स्थानों पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का श्रींखला चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज श्रीराम मंदिर परिसर मकदमपुर परसुडीह में 9 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ अपार जन समूह के बीच संपन्न हुआ।  आज के यज्ञ में लगभग 500 धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण हेतु  यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित कीये। 

THE NEWS FRAME

यज्ञ का संचालन बहन जसवीर कौर और उनके बहनो द्वारा किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप हैं विश्व हिंदू परिषद के विभागीय संयोजक श्री जनार्दन पांडेजी और समाज सेवी श्री अर्जुन यादव जी उपस्थित रहे।  साथ ही साथ संध्या 5:00 बजे से बिराट दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें धरा से अंधकार का समूल नाश हो ऐसी भावनाओं के साथ 1008 दीपक प्रज्वलित किया गया। संध्याकांलिन दीप महायज्ञ का संचालन  टोली नायक श्री भुबनेस्वर शास्त्री जी और प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सदश्य श्री वीर जवाहर जी, नीरज जी के द्वारा किया गया। 

इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ जमशेदपुर के कोने-कोने से अनेक लोग हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के सूत्रधार श्री शम्भूनाथ दुबे, सतीश पाल,सारन्धा देवी,गिरीजा देवी कर साथ- साथ नवयुगदल के सभी युवा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment