मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उदित नारायण Fans Club के मुख्य संरक्षक बने भरत सिंह।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 9, 2023 3:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

विगत दिनों सामाजिक संस्था “उदित नारायण फैंस क्लब” के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी को क्लब का मुख्य संरक्षक बननेे हेतु आवेदन दिया गया था। जिस पर भरत सिंह जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए उदित नारायण फैंस क्लब का मुख्य संरक्षक का पदभार संभाला है। इसी संदर्भ में आज भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय में केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भरत सिंह जी ने केक काटकर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। 

वही क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज व अन्य सदस्यों के द्वारा भरत सिंह जी को उदित नारायण फैंस क्लब का स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उदित नारायण फैंस क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज ने बताया कि उदित नारायण फैंस क्लब कलाकारों की मनोरंजन सह सामाजिक संस्था है, जिसे बॉलीवुड के लोकप्रिय महान पार्श्व गायक पद्मश्री श्री उदित नारायण जी के जीवन से प्रेरित होकर बनाया गया है। उदित नारायण फैंस क्लब हर जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करती है। इसलिए आज हम लोगों ने जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी श्री भरत सिंह जी को अपने मुख्य संरक्षक के रूप में चुना है। 

भरत सिंह जी का हमारे क्लब का मुख्य संरक्षक बनना हमारे उदित नारायण फैंस क्लब के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज, मनोज सोनी, राजेश सिंह, मनोज कुमार, रवि सिंह, जाॅनी, के॰.के॰., सुशिल, जय, करन गोराई, राजू गोराई, संजय कुमार सेन, बिहारी गोराई, आशीष कुमार चन्द्रा, विजय भगत आदि लोग उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied