📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हिंद आईटीआई में प्रशिक्षुओं को हिल्टन बावर्ची रेस्टुरेंट और सफारी ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिसर आफताब आलम ने दिए टिप्स

On: April 27, 2024 10:59 PM
Follow Us:
हिंद आईटीआई में प्रशिक्षुओं को हिल्टन बावर्ची रेस्टुरेंट और सफारी ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिसर आफताब आलम ने दिए टिप्स

जमशेदपुर : आज हिल्टन बावर्ची रेस्टुरेंट और सऊदी के सफारी ग्रुप कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिसर आफताब आलम हिंद आईटीआई में पधारे। उनका स्वागत हिंद आईटीआई के निदेशक डॉक्टर मो. ताहिर हुसैन और सभी प्रबंधक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

आफताब आलम ने हिंद आईटीआई के प्रशिक्षुओं के साथ अपना गल्फ का अनुभव साझा किया और विदेश जाकर नौकरी पाने के इच्छुक छात्रों को विभिन्न प्रकार की तैयारी के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आफताब आलम ने कहा कि विदेश में नौकरी पाने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को अंग्रेजी भाषा में प्रवीण होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अपनी पसंद के क्षेत्र में कौशल विकसित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : खर्च पर नजर रखने के लिए बैठक

हिंद आईटीआई के निदेशक डॉक्टर मो. ताहिर हुसैन ने आफताब आलम के मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आफताब आलम का अनुभव और टिप्स छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होंगे।

हिंद आईटीआई के सभी छात्र आफताब आलम के दिए गए टिप्स से काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने आफताब आलम से प्रेरणा लेकर अपनी शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment