📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

योग शिक्षक महासंघ ने सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंप मानदेय बढ़ाने की मांग की

On: August 13, 2024 10:52 PM
Follow Us:
योग शिक्षक महासंघ ने सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंप मानदेय बढ़ाने की मांग की

चक्रधरपुर (Jay Kumar) : सरायकेला-खरसावां योग शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां जिला के सचिव देबू चंद्र डे एवं सिंहभूम जिला के प्रशिक्षक प्रवीण प्रजापति के नेतृत्व में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से सांसद को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर सेवा दे रहे योग प्रशिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। बताया गया है कि उन योग प्रशिक्षकों को जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बहुत कम है। इससे स्वंय और परिवार का भरण पोषण करना असंभव है।

उनके सेवा कार्य अवधि दो घन्टा को ध्यान में रखकर उनके मानदेय का भुगतान किया जा रहा है और उन्हें प्रतिदिन योग करवाना अनिवार्य है। इसलिए प्रतिदिन उन्हें केंद्र पर जाना पड़ता है। कई ऐसे प्रशिक्षक हैं जिन्हें प्रतिदिन 40-50 किमी दूर जाना पड़ता है जिसमे उनके मानदेय की आधी राशि खर्च हो जाती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस प्रकार उन्हें प्रतिदिन छह घन्टे का समय व्यतीत करना पड़ता है। सांसद से उनके मानदेय में वृद्धि कराने, पूर्णकालिक करने तथा काम का सेवावधि छह घंटा करते हुए मानदेय की राशि कम से कम 22,500/- रुपए कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष भारती दास, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, प्रवीण प्रजापति , बसंत महतो आदि शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment