📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर ने मनाया रजत जयंती समारोह

On: March 25, 2024 2:45 PM
Follow Us:
जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर ने मनाया रजत जयंती समारोह

गोविंदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर ने रविवार को अपने विद्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के सांसद श्री विद्युत वरण महतो उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के सदस्य परितोष सिंह, जेएमएम के वरिष्ठ नेता महावीर मुर्मू, पूर्व सदस्या सुनीता शाह, रतन महतो और सुभाष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। दीप प्रज्वलन के बाद 25 मिनट तक शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ऑनलाइन शामिल हुए। उन्होंने अपना संबोधन दिया और रजत जयंती समारोह की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई पूरे विद्यालय परिवार के लोगों को दीं। सांसद विद्युत वरण महतो जी ने ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत बच्चों का रिजल्ट देने के लिए विद्यालय को सराहा। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने-अपने वक्तव्य में विद्यालय की गतिविधियों को सराहा और शुभकामनाएं दीं।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

सभी अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मुख्य रूप से स्वागत नृत्य, किड्स डांस, फोक डांस, बॉलीवुड मिक्स डांस, देशभक्ति, कॉमेडी स्किट, फ्लैश मॉब और रामायण की सुंदर प्रस्तुति शामिल थी। मेघावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया और स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर पुरस्कार से प्रियंका गोप को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत संबोधन विद्यालय के एकेडमी हेड राजीव रंजन ने दिया। विद्यालय के सचिव सुनील सिंह ने मुख्य रूप से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संबोधन दिया और अध्यक्ष बिनोद सिंह ने 01 अप्रैल 2024 से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली अनेकों नई सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यशराज ने किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

रजत जयंती समारोह विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने विद्यालय के शानदार इतिहास और भविष्य के लिए उसकी आकांक्षाओं को दर्शाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment