मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सांसद जोबा माझी के प्रयास से मृतकों के आश्रितों को मिला एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, डीसी की उपस्थिति में सांसद ने सौंपा चेक.

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2024 9:50 PM
Follow Us:
सांसद जोबा माझी के प्रयास से मृतकों के आश्रितों को मिला एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, डीसी की उपस्थिति में सांसद ने सौंपा चेक.
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चक्रधरपुर (Jay Kumar): आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले में एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी करने गये गोइलकेरा के दो युवकों की मौत विस्फोट व आग लगने की घटना में हो गयी थी। सोमवार को सांसद जोबा माझी ने दोनों मृतक मजदूर के आश्रितों को मुआवजा का एक-एक करोड़ रूपये का चेक सौंपा। घटना विगत 23 अगस्त की है। जिसमें गोइलकेरा के दो सहित तीन मजदूरों की झूलसने से जान चली गयी थी।

Netaji 3

मृतकों में गोइलकेरा के खजुरिया के रहने वाले लाल सिंह पुरती और कुमारतोडांग के रोया अंगरिया की भी मौत हो गई थी। दोनों मजदूर उसी केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे, जहां विस्फोट और अगलगी की घटना हुई थी। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले में साइनरजीन एक्टिव इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इससे अवगत कराया। साथ ही उनके निर्देश पर गोइलकेरा के दोनों मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रकिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : कुड़मी समाज की बैठक में लिया गया निर्णय, पोटका उलीडीह मोड़ से आसनतलिया मैदान तक होगा करम जौआ बेधा का आयोजन

सरकार के निर्देश पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गोइलकेरा के बीडीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले भेजा। जहां से मृतकों के शव को उनके गांव लाने और मुआवजे की व्यवस्था करायी गयी।

सोमवार को चाईबासा स्थित समाहरणालय में सांसद जोबा माझी और उपायुक्त कुलदीप चौधरी द्वारा लाल सिंह पुरती की पत्नी चांदु अंगरिया और रोया अंगरिया की पत्नी जानो देवगम को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे का चेक सौंपा। पीड़ित परिवारों ने दुःख की घड़ी में की गई मदद और मुआवजा दिलाने पर सांसद जोबा माझी व सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। माैके पर गम्हरिया पंचायत के मुखिया उदय चेरवा समेत परिजन उपस्थित रहे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied