मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Vocal for Local: लोकल बगइचा में आम की बहार, रिटायर्ड दंपती बने चर्चा का केंद्र

On: June 9, 2025 9:42 PM
Follow Us:

Vocal for Local :  कहावत है – “अपने लोकल के लिए वोकल बनिए!” और इस बात को सच कर दिखाया है जमशेदपुर बारीडीह बस्ती के रहने वाले 67 साल के राजेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी मीना वर्मा ने। रिटायरमेंट के बाद ये दोनों पति-पत्नी अब अपने बगइचे में लगे आम के पेड़ों और देसी जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।

इस साल इनके बागान में मल्लिका किस्म के आमों की जबरदस्त पैदावार हुई है। बड़े-बड़े पीले आम देखकर जो कोई इनके घर आता है, खुश होकर बिना फोटो लिए नहीं जाता। आम की मिठास और खुशबू से पूरा मोहल्ला महक उठा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मीना वर्मा आम से अचार और मुरब्बा बनाने में माहिर हैं। हर साल वो नए-नए तरह के अचार और रेसिपी बनाकर लोगों को चखाती हैं। उनका कहना है –

“अचार बनाना सिर्फ स्वाद की बात नहीं है, ये तो दिल से जुड़ी चीज है।”

राजेंद्र बाबू बताते हैं,

रिटायरमेंट के बाद गांव-जैसी जिंदगी जीने में जो सुकून है, वो कहीं और नहीं मिलता। बगइचे में समय बिताना, पेड़ों से बातें करना और फिर उन्हीं पेड़ों से फल मिलना – ये सबसे बड़ा सुख है।

आम को यूं ही फल का राजा नहीं कहते। इसमें विटामिन A, C और E होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

इनके पेड़ पर लगे आम मल्लिका वैरायटी के हैं, जो अपने सुनहरे रंग, हल्की हरियाली और मीठे रस के लिए जाने जाते हैं। आम की किस्म चाहे दशहरी हो, लंगड़ा हो या अल्फांसो – हर किस्म की अपनी पहचान है।

लोकल चीजों को अपनाना, उनका प्रचार करना और उन्हें सम्मान देना ही असली “लोकल फॉर वोकल” है। राजेंद्र-मीना वर्मा दंपती हम सबके लिए मिसाल हैं कि उम्र कोई मायने नहीं रखती अगर मन में कुछ अच्छा करने की लगन हो।

तो इस गर्मी अगर आपके पास भी आम है या कोई देसी शौक है – तो गर्व से बताइए, दिखाईए और प्रचार करिए।

– रिपोर्ट: सौरभ कुमार, जादूगोड़ा

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment