📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अर्बन सर्विसेस (टाटा स्टील) ने राशिद अनवर राशिद की याद में मुशायरा आयोजित किया।

On: June 28, 2024 12:26 PM
Follow Us:
अर्बन

जमशेदपुर : 28 जून 2024 अर्बन सर्विसेस (टाटा स्टील) के तत्वाधान में विगत संध्या स्थानीय शायरों का एक मुशायरा धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में आयोजित हुआ। यह मुशायरा झारखंड के जाने-माने उर्दू साहित्यकार एवं कवि राशिद अनवर राशिद को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार रंजन (सीनियर एरिया मैनेजर अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील) थे तथा सम्मानित अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज शामिल हुए। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ हसन इमाम मालिक (मैनेजर हेल्थ एंड वैलनेस टाटा स्टील) थे।

यह भी पढ़े :“मिशन भारत” संगठन के तरफ से ” अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस ” मनाया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम दो भागों में आयोजित हुआ; प्रथम भाग में अतिथियों ने अपने विचार रखें और राशिद अनवर राशिद को अपने शब्दों से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गुरुबरी हेंब्रम (सीनियर मैनेजर, अर्बन सर्विसेज, टाटा स्टील फाउंडेशन) ने अतिथियों तथा शायरों के लिए स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम के कन्वीनर ने इस विषय पर अपने विचार रखें कि-“यह प्रोग्राम क्यों”।

अर्बन

करीम सिटी कॉलेज अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ यहिया इब्राहीम तथा प्रसिद्ध कथाकार डॉ अख्तर आजाद ने राशिद अनवर राशिद की जीवनी तथा उनकी साहित्यिक सेवाओं पर प्रकाश डाला। सभा को डॉ मोहम्मद रेयाज तथा मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार रंजन ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील यहां की कला, संस्कृति और साहित्य के विकास तथा रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। हम इसके तत्वाधान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : नामदा बस्ती में युवा खिलाड़ियों के साथ बैठक, हेमंत सोरेन के मामा और अन्य गणमान्य उपस्थित।

कार्यक्रम का दूसरा भाग मुशायरे का था जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर श्री अनवर अदीब ने की। इस मुशायरे में कुल 15 शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिनमें अहमद बद्र, बद्रे आलम खलिश, महताब अनवर, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी, नजीर, सद्दाम गनी, सफीउल्लाह सफी, फरहान खान फरहान, सकलैन मुश्ताक, सैफ अली सैफ, सफदर हारून, शोएब अख्तर और सरफराज शाद शामिल थे। शायर गौहर अजीज ने बड़ी सुंदरता से कार्यक्रम का संचालन किया। इस सभा में मुख्य अतिथि तथा अर्बन सर्विसेस के अधिकारी श्री केशव कुमार रंजन ने यह ऐलान भी किया कि डॉ राशिद अनवर राशिद के नाम से एक सम्मान प्रारंभ कर रहे हैं जो हर साल नौजवान शायरों में से किसी एक को दिया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान सकलैन मुश्ताक को दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनवर अदीब ने अपनी रचना तथा अपना विचार व्यक्त किया तथा श्री विधान मरांडी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment