📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

“घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी में पदयात्रा और टंकीसाई जामदा में जनसंपर्क अभियान का आयोजन

On: August 25, 2024 9:17 PM
Follow Us:
"घंटा बजाओ, सरकार जगाओ" कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी में पदयात्रा और टंकीसाई जामदा में जनसंपर्क अभियान का आयोजन

नोवामुंडी (जय कुमार): पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि बंद पड़े खदानों को शीघ्र खोला जाए, जिससे पलायन और गरीबी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतर विकल्प है और हेमंत सरकार को चाहिए कि क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करें।

गीता कोड़ा ने “घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ पदयात्रा की और टंकीसाई जामदा में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के पहले राज्य भर में जनता से कई वादे किए थे, जिनमें बेरोजगारों को 5 लाख नौकरी, 5 से 7 हजार रुपए भत्ता, गरीबों को अबुआ आवास देने और पलायन रोकने जैसे वादे शामिल थे। लेकिन आज तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गीता कोड़ा ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने आदिवासी, दलित और जंगलों में रहने वाले लोगों को छलने का काम किया है। 2012-14 से लोह अयस्क खदानें राज्य सरकार की उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना नीतियों के कारण बंद पड़ी हैं, जिसके चलते स्थानीय आदिवासी और मूलवासी रोजगार के अभाव में पलायन करने पर मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें : श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय आदिवासियों का हितैषी बनने का ढोंग करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया हेमंत सोरेन जनता से किए वादों को क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं।

“घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी झारखंड सरकार से बंद खदानों को पुनः चालू करने की मांग की।

वहीं, भाजपा पार्टी के बैनर तले पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थकों ने जामदा में जनसंपर्क अभियान और नोवामुंडी में पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

नोवामुंडी पदयात्रा और टंकीसाई जामदा जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से शम्भु हाजरा, प्रफुल्ल महाकुड, सुकेश सिंह, नसीब खान, मोनू साव, प्रदीप गोप, बिट्टू सामड मुंडा, कृष्णा दास, आकाश खण्डाईत, सचिन बेहरा, टिंकु निषाद, डबलू वर्मा, चुन्नू खण्डाईत, लडकु महाराणा, तुरी कुंकल सहित कई ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment