मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

इस बार जमशेदपुर पश्चिम की जनता चाहती है बदलाव : निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 4, 2024 9:24 PM
Follow Us:
Add A Heading 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर उमेश कुमार का कहना है कि इस बार क्षेत्र की जनता बदलाव की चाह रखती है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में परिवर्तन की बयार बह रही है और जनता मौन होकर आने वाले समय की तैयारी में है। डॉक्टर उमेश ने बताया कि कोई भी नेता स्वयं मजबूत नहीं होता, जनता ही उसे ताकतवर बनाती है। इस बार जनता ने फैसला कर लिया है कि किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति को ही अपना प्रतिनिधि चुना जाए।

A 2

THE NEWS FRAME

डॉक्टर उमेश कुमार मानगो, कदमा और सोनारी जैसे क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने इन इलाकों में दौरा किया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बताया कि जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है, और जहां भी वे जाते हैं, लोग यही कहते हैं कि इस बार उन्हें बदलाव चाहिए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की, पप्पू यादव ने विभिन्न समाज के लोगो के साथ की बैठक।

कदमा के निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र की जनता एक ही तरह के प्रतिनिधियों से तंग आ चुकी है और इस बार एक ऐसे नेता की तलाश में है जो उनकी समस्याओं को सुने और जिन तक पहुंचना आसान हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान जनप्रतिनिधि तक पहुंच पाना बेहद कठिन है, जिसके चलते क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। मानगो, कदमा, और सोनारी जैसे इलाकों में सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है, और नगर निकाय अपने काम में विफल हो रहे हैं।

डॉक्टर उमेश कुमार का कहना है कि अगर वे चुने जाते हैं, तो वे एक ऐसा तंत्र स्थापित करेंगे जो न केवल विकास कार्यों को गति देगा बल्कि क्षेत्र को साफ-सुथरा भी बनाए रखेगा।

 THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied