
चक्रधरपुर (जय कुमार): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुदड़ी बाजार की ज्वेलरी दुकान (Jewellery shop) से लाखों की चोरी का खुलासा हुआ, चोरी दो महिलाओं ने की थी, दोनों महिला चोर (Female thieves) गिरफ्तार की गयी साथ ही चोरी के गहने भी बरामद किये गए हैं।

बीते शनिवार (5 जुलाई) की रात गुदड़ी बाजार स्थित नरेश प्रसाद ज्वेलर्स की दुकान (Jewellery shop) में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। साथ ही चोरी किए गए सोना-चांदी के गहने और अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं।
फिल्मी स्टाइल में Jewellery shop घुसीं और फरार हो गईं
यह घटना रात करीब 2:50 से 3:00 बजे के बीच हुई थी। महिला चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट काटकर अंदर प्रवेश किया और फिल्मी अंदाज में चांदी और सोने के गहनों की चोरी कर फरार हो गईं।

CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी के बाद महिलाएं साइकिल से वहां से निकल गईं।
पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
इस मामले में एसपी चाईबासा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
टीम ने लगातार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और 8 जुलाई को आर.पी. कॉलोनी स्थित एक मकान से दो महिला चोरों को पकड़ा। उनके पास से चोरी किए गए गहने भी बरामद हुए।
गिरफ्तार महिलाएं:
- स्मृति बांदिया (उम्र 21 वर्ष): मूल निवासी: पुतुलपीर, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां, वर्तमान पता: आर.पी. कॉलोनी, चक्रधरपुर
- एक नाबालिग बच्ची (नाम उजागर नहीं किया गया)
बरामद सामान:
- चांदी का चेन, पायल, छल्ला, अंगूठी, बाजूबंध, चुड़ी, खोपा पिन, कटोरा, बाली
- सोना का नथुनी, मांगटीका, नेकलेस, कान का टॉप, कमरबंध
- एक मोबाइल फोन और एक साइकिल
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
- शिवम प्रकाश, सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ, चक्रधरपुर
- अवधेश कुमार, थाना प्रभारी, चक्रधरपुर थाना
- रोहित कुमार, आकाश कुमार, प्यारे हसन, प्रिया लक्ष्मी टुडू,
- अन्य पुलिस बल व CCTV ऑपरेटर नंदलाल लोहार
चक्रधरपुर थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 88/25, दिनांक 07.07.2025 को धारा 331/305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिलाएं शहर से बाहर की रहने वाली हैं और चक्रधरपुर में किराये के मकान में रहकर गिरोह के साथ मिलकर चोरी करती थीं।
चक्रधरपुर पुलिस की तत्परता और संयुक्त कार्यवाही ने एक बड़ी चोरी की गुत्थी को चंद दिनों में सुलझा लिया। इस कार्रवाई से शहर में व्यवसायियों और नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक के लिए आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।
Ask ChatGPT











































