📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बोलबम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीयः सरयू राय

On: August 18, 2024 10:15 PM
Follow Us:
बोल बम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीयः सरयू राय

ट्रस्ट का कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न, लोगों ने लिया स्वादिष्ट लिट्टी का आनंद

जमशेदपुर। बोलबम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में सेवा शिविर का समापन एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय थे. श्री राय ने बोलबम सेवा ट्रस्ट के निःस्वार्थ कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह की प्रशंसा की.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री राय ने कहा कि जिस तरीके से तारापुर में ट्रस्ट की तरफ से शिविर लगाकर हजारों लोगों की निःस्वार्थ सेवा की गई, भोजन कराया गया, मेडिकल सुविधाएं दी गईं, विश्रामागार दिया गया, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई, वह वास्तव में अनुकरणीय है.

यह भी पढ़ें : TMH ने मरीजों की निरंतर देखभाल सुनिश्चित करते हुए डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाई

बोलबम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री राकेश कुमार सिंह, बोलबम सेवा ट्रस्ट के वरीय सेवादार श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर, पौधारोपण और शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पास-पड़ोस के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा.

कार्यकर्ता मिलन समारोह में लिट्टी-चोखा पार्टी भी दी गई. लोगों ने लिट्टी-चोखा का आनंद लिया. इस मौके पर पंकज कुमार सिंह, अनीश कुमार, कपिलदेव मिश्रा, बबन पांडेय, अनूप नंदी, अभिषेक, निशांत, राहुल, रंजीत आदि मौजूद रहे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment