मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पानी के बिना विकसित कृषि का संकल्प पूरा नहीं हो सकता: जोबा माझी

On: June 11, 2025 11:36 PM
Follow Us:

राजनगर के गम्हरिया में विकसित कृषि अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन, किसानों को नई तकनीक की दी गई जानकारी

राजनगर (जय कुमार) : राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण विद सह पद्मश्री चामी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य सुलेखा हासदा, प्रभारी मुखिया दुम्बी बारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सांसद समेत अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को खेती के नई तकनीक एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह फसलों को कीड़ो से बचा सकते हैं। किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

Read More : धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस 2025

वैज्ञानिक समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में बताये। फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

कार्यशाला में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान सुझाए गये। साथ ही किसानों को कृषि साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और योजनाओं की जानकारी दी गयी।

सांसद जोबा माझी ने कहा कृषि कार्य के लिए पानी की उपलब्धता जरूरत है। कहा कि बेहतर खेती के साथ बरसाती पानी का बचाव और ठहराव पर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए, क्योंकि सही समय पर बारिश नहीं होने से किसानों के समक्ष परेशानी खड़ी हो जाती हैं। सांसद ने कहा किसानों को बीज और उपकरण मुहैया कराने की जरूरत है। स्वागत भाषण वरीय वैज्ञानिक डॉ सुनीता कांडेयांग ने दिया। इस मौके पर डॉ अमित कुमार, डॉ विक्टर तिंगयूजम, ब्रह्मदेव कुमार यादव, कालीपद सोरेन, भूगतु मुर्मू, रामजीत कुमार हासदा, बीटीएम, एटीएम समेत क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment