मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के पदाधिकारियो ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

On: April 26, 2025 12:14 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में बिनोद तिर्की को पदभार संभालने पर एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अमन चैन व शांति कायम करने में बेहतर योगदान की अपेक्षा रखते हुए इस महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व के लिए सभी ने नए थाना प्रभारी श्री तिर्की को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ भी दी।

साथ ही ACIB टीम ने नए थाना प्रभारी को आदित्यपुर में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भावना को लेकर विभाग में उत्साह है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : साकची गांधीघाट से भुईंयाडीह श्मशान घाट तक बनेगा नया फ्लाईओवर

हमें विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में आदित्यपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी होगी। हम सभी को आपसे अपेक्षा है कि आप जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेंगे। एक बार पुनः आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं। इस मौके पर ACIB (एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) के बाबूलाल नाग, जिला अधिकारी, भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो सरायकेला खरसावां के साथ स्टेट व नेशनल टीम के अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment