मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

On: January 13, 2026 8:49 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 13 At 7.15.15 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर । मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा ताकि मानगो के सभी घरों में पीने का स्वच्छ पानी जा सके और बालीगुमा पानी टंकी को भी चालू किया जा सके। इस बात पर गंभीर चर्चा तब हुई, जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और कई अभियंता भी मौजूद रहे।

विधायक सरयू राय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह दिखा कि जहां से पीने का पानी खींचा जाता है, उसके आस-पास भारी गंदगी है। वहां तक घेराबंदी करने और परियोजना के आस-पास के नदी तटबंध को सुदृढ़ करने के संबंध में भी विचार हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरयू राय ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी पेयजल परियोजना 5 एमएलडी की थी, उसकी भी मरम्मत करने और उसे फिर से चालू करने की संभावना पर भी विचार किया गया। इस बात पर भी चर्चा हुई कि जितनी भी पानी की टंकियां हैं, सभी के लिए अलग-अलग मोटर लगाया जाए। फिलहाल वहां दो मोटर हैं। तीन नए मोटर को खरीदने के बारे में चर्चा हुई। इसके लिए बहुत जल्द मानगो नगर निगम निविदा प्रकाशित करेगा।

श्री राय ने बताया कि इंटकवेल में बहुत ज्यादा बालू भरा पड़ा हुआ है। उस बालू को पूरी तरह से निकालने का फैसला हुआ। नदी से पानी लाने के लिए जो ढांचा बनाया गया है, उसे और चौड़ा करने के संबंध में भी निर्णय हुआ। परियोजना का संचालन करने वाले ठेकेदारों को कई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!