📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कोर्ट में दाखिल केस का ससमय निबटारा के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा।

On: March 9, 2024 10:18 PM
Follow Us:
कोर्ट में दाखिल केस का ससमय निबटारा के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा।

जमशेदपुर 09 मार्च 2024 : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक की गई। माननीय न्यायालय द्वारा जिन मामलों में निर्णय पक्ष में न आया हो, उनमें आवश्यकतानुसार ध्यानपूर्वक अपील दायर करने का निर्देश दिया गया।

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि वे इन मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु प्रति शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई की जाय। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में देने की भी बात कही ताकि ससमय उसका हल निकाला जा सके।

इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के अवसर पर रूद्राभिषेक पूजन जमशेदपुर केबुल टाउन मंदिर में संपन्न 

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 332 लंबित मामलों में से लगभग 26 फीसदी अंचल अधिकारी स्तर से, 22 फीसदी मामले अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से, शिक्षा विभाग से 7 फीसदी मामले आदि हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने लंबित मामलों के संबंध में विवरणी निर्धारित कर समय पर उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिए। साथ ही अंचल में लंबित मामलों को लेकर सभी पदाधिकारिओं को दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर समीक्षा कर माननीय उच्च न्यायालय के सभी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पादन करें।

बैठक में अपर उपायुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, एसडीएम धालभूम, अंचल अधिकारी व अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment