मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्यायें, 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, कई का ऑन द स्पॉट समाधान।

On: March 13, 2024 9:34 PM
Follow Us:
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्यायें, 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, कई का ऑन द स्पॉट समाधान।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जनता दरबार में दिव्यांग को मिली ट्राईसाइकिल, अन्य योजनाओं के लाभ देने को लेकर पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस दौरान 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पढ़ें यह खबर: भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के कार्यान्वयन को अधिसूचित किया।

बागबेड़ा से आए एक दिव्यांग की असुविधा को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की बात कही, जिसे तत्काल ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांग को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमानुसार सभी कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांग व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में आए अन्य फरियादियों ने अनियमित राशन वितरण, मकान पर अवैध कब्जा, सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, दबाव बना कर वीआरएस लेने के लिए बाध्य करना तथा जनसमस्याओं से जुड़े अन्य मामले भी आए जिसपर संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निदेश दिया गया एवं संबंधित प्रगति प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में ससमय उपलब्ध कराने की बात कही।

यह खबर पढ़ें : महिला सम्मान: झारखंड महिला कांग्रेस द्वारा अभियांत्रिकी महिलाओं को सम्मानिति

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260724 122125

डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, मेडिकल जगत में शोक की लहर

IMG 20260719 193512

सरिया के कसियाडीह टोला में JMM का बढ़ा जनाधार, दर्जनों महिला-पुरुष व युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

IMG 20260719 WA0009

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, मासिक समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कई अहम निर्देश

IMG 20260716 204846

कोवडियाटोला में झामुमो का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

WhatsApp Image 2026 07 13 At 6.58.45 PM

आधुनिक केज कल्चर पद्धति से बदली रामसिंह मुन्दुईया की तकदीर, मत्स्य पालन बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

IMG 20260713 215059

कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!