मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नक्सलियों का आतंकः साप्ताहिक हाट में युवक को उतारा मौत के घाट।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 13, 2024 2:29 PM
Follow Us:
नक्सलि
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है. सोनुआ थाना क्षेत्र के नचलदा गांव में नक्सलियों ने बीच बाजार में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. इस घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी.

रिपोटर : जय  कुमार 

A 2

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित नचलदा गांव में नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाई और दहशत कायम करने की कोशिश की है. यहां लगे साप्ताहिक हाट में आये एक युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद नक्सलियों ने युवक की मोटरसाइकिल को भी जला दिया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़े :दशकों बाद चक्रधरपुर वासियों को मिलेगा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का सौगात।

इस घटना की सूचना मिलने पर सोनुआ थाना पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार एसओपी का पालन करते हुए सीआरपीएफ के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे लिया. इस घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवक नाचलदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास लगने वाले साप्ताहित हाट में आया था. यहां वो बाजार में लगने वाले हंडिया की दुकान में जाकर बैठा हुआ था.

इसी दौरान कई हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और युवक को उठाकर अपने साथ ले गए. हाट बाजार से कुछ दूर ले जाकर किसी बात पर युवक की जमकर पिटाई की और उसकी कनपटी में एके 47 सटाकर गोली मार दी और युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई.

नक्सलि

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि युवक नचलदा या आसपास के गांव का निवासी नहीं है, जिससे ग्रामीण उसे पहचान नहीं पा रहे हैं. नक्सलियों ने युवक की हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. साथ ही अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि किस नक्सली संगठन ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़े :आदिवासी कन्या महाविद्यालय छात्रावास में एक माह से जलमीनार व चापाकल खराब, चंदा इकट्ठा कर छात्राओं ने मरम्मत किया चापाकल।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि युवक नक्सलियों के दस्ते के पहले से ही संपर्क में था. नक्सलियों के लिए सामग्री लाने और ले जाने का काम किया करता था. युवक गोइलकेरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. उसके परिजनों से पहचान की पुष्टि करने के बाद और भी बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied