मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा स्टील को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा प्रतिष्ठित एसीई (ACE) अवार्ड से सम्मानित किया गया

On: August 5, 2025 11:24 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 5 अगस्त 2025: टाटा स्टील को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा “लार्ज एंटरप्राइज़” श्रेणी में एसीई (ACE) अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान टाटा स्टील के बड़े पैमाने पर औद्योगिक कार्यों में सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों और सस्टेनेबल अभ्यासों को प्रभावशाली ढंग से अपनाने में उसके उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रमाण है।

31 जुलाई को गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित समारोह के दौरान टाटा स्टील की ओर से यह पुरस्कार दीपंकर दासगुप्ता, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन (आईबीएमडी), अमित रंजन, सीओएमएस, आईबीएमडी, अमित कुमार महतो, हेड-मार्केटिंग एंड बिज़नेस डेवलपमेंट, आईबीएमडी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राप्त किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

लौह एवं इस्पात उद्योग में सस्टेनेबल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में योगदान देने के अपने प्रयासों के तहत टाटा स्टील इंडस्ट्रियल बाय प्रोडक्ट्स से मूल्य सृजन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आयरन मेकिंग की पूरी वैल्यू चेन में उत्पन्न होने वाले बाय प्रोडक्ट्स का प्रबंधन एक समर्पित प्रॉफिट सेंटर – इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट मैनेजमेंट डिवीजन (आईबीएमडी) के माध्यम से किया जाता है, जो ‘शून्य अपशिष्ट’ लक्ष्य के साथ कार्य करता है। यह डिवीजन कंपनी की स्पष्ट रूप से परिभाषित पर्यावरणीय एवं सस्टेनेबिलिटी नीतियों तथा सर्कुलर इकोनॉमी के 3R सिद्धांतों पर आधारित है।

टाटा समूह की “आलिंगना” पहल के तहत टाटा स्टील वर्ष 2045 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टाटा स्टील को सस्टेनेबल अभ्यासों को बढ़ावा देने और बड़े स्तर पर अपशिष्ट एवं बाय-प्रोडक्ट मैनेजमेंट में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भी सराहा गया और मान्यता दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment