📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Tata Steel Ltd. कार्यबल कवरेज के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा SA8000 प्रमाणित संगठन बना

On: July 4, 2026 5:47 PM
Follow Us:

यह प्रमाणन 23 साइट्स में कार्यरत 1.19 लाख से अधिक कर्मचारियों को शामिल करता है ~

---Advertisement---
Netaji Advertisement

~ SA8000 दुनिया का अग्रणी सामाजिक प्रमाणन मानक है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवाधिकार सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के मानकों तथा राष्ट्रीय श्रम कानूनों पर आधारित है ~

मुंबई, 4 जुलाई, 2026: Tata Steel ने SA8000:2014 के लिए मल्टी साइट प्रमाणन प्राप्त किया है, जो जिम्मेदार व्यावसायिक कार्यप्रणालियों में उसकी अग्रणी भूमिका तथा कार्यस्थल पर मानवाधिकारों को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

यह प्रमाणन 23 साइट्स में कार्यरत 1,19,230 कर्मचारियों को शामिल करता है, जिसके साथ टाटा स्टील लिमिटेड मल्टी साइट SA8000 प्रमाणन के अंतर्गत कार्यबल कवरेज के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित संगठन बन गया है। साथ ही, सोशल अकाउंटेबिलिटी इंटरनेशनल (SAI) द्वारा परिभाषित खनन एवं खनिज प्रसंस्करण श्रेणी में भी टाटा स्टील सबसे बड़ा प्रमाणित संगठन बन गया है। यह उपलब्धि सामाजिक जवाबदेही मानकों के अनुपालन के दायरे और पैमाने में एक नया वैश्विक मानदंड स्थापित करती है।

इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा, “SA8000 मल्टी साइट प्रमाणन मानवाधिकारों की रक्षा, नैतिक श्रम प्रथाओं तथा कार्यस्थल पर गरिमा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि हमारे इस विश्वास को और मजबूत करती है कि सतत औद्योगिक विकास तभी सार्थक है, जब वह सामाजिक उत्तरदायित्व तथा मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन के साथ आगे बढ़े।”

यह प्रमाणन टाटा स्टील की SA8000 स्टीयरिंग कमेटी के नेतृत्व में 23 प्रमाणित साइट्स की सोशल परफॉर्मेंस टीमों के सहयोग से दो वर्षों से अधिक समय तक किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। यह एकीकृत मल्टी साइट प्रमाणन दर्शाता है कि टाटा स्टील अपनी विभिन्न विनिर्माण और खनन इकाइयों में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सामाजिक अनुपालन मानकों को प्रभावी ढंग से और निरंतर लागू करने तथा बनाए रखने में सक्षम है।

यह उपलब्धि सामाजिक जवाबदेही के क्षेत्र में टाटा स्टील की लंबे समय से चली आ रही विरासत को और सुदृढ़ करती है। वर्ष 2004 में कंपनी की सुकिंदा माइंस SA8000 प्रमाणन प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली माइनिंग ऑपरेशन बनी थीं। इसके बाद टाटा स्टील, जमशेदपुर SA8000 प्रमाणन हासिल करने वाली दुनिया की पहली इस्पात संयंत्र बनी।

SA8000 दुनिया का अग्रणी सामाजिक प्रमाणन मानक है, जो सम्मानजनक कार्य से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सिद्धांतों, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के श्रम मानकों तथा राष्ट्रीय श्रम कानूनों पर आधारित है। इस कठोर मानक के अनुरूप प्राप्त प्रमाणन किसी संगठन की नैतिक श्रम अभ्यासों, कर्मचारियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार तथा अपने सभी परिचालनों में मानवाधिकारों के सम्मान और संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment