📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने महानवमी पर किया नवकन्या भोज का आयोजन।

On: October 11, 2024 9:34 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर आज कदमा स्थित अपने आवास पर नवकन्या भोज का आयोजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री गुप्ता अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से कन्याओं को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भोजन के बाद मंत्री दंपत्ति ने कन्याओं को सम्मान के साथ विदाई दी। नवकन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन और उपहार प्रदान कर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : भारत के रत्न रतन टाटा का निधन, देश शोक में डूबा।

नवरात्रि के अवसर पर नवकन्या भोज का विशेष महत्व है, इसे माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना शुभ माना जाता है। श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना मजबूत होती है।

नवकन्या भोज के आयोजन में स्थानीय नागरिकों और पार्टी के कई अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment