📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वच्छता अभियान का आयोजन

On: September 29, 2024 7:51 PM
Follow Us:

आदित्यपुर : महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को “स्वच्छ भारत दिवस” के रूप में मनाने के उद्देश्य से श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले वार्षिक “स्वच्छता ही सेवा पहल” के साथ जुड़ा हुआ है, जो स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी और सहायक प्राध्यापक मधु शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। बी.एड. और डी.एल.एड. के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने झाड़ू लेकर दिंदली बस्ती से लेकर शेरे पंजाब चौक तक का क्षेत्र साफ किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सफाई मित्रों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सामूहिक रूप से भारत को स्वच्छ बनाने की शपथ ली और जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छता से संबंधित नारे भी लगाए। इस अभियान में छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और सभी ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।

कॉलेज की प्राचार्या ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

इस कार्यक्रम में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभी सहायक प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment