📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सुग्गा द ऑनेस्ट टैक्सी का जमशेदपुर में हुई एप्प लांचिंग, सांसद विद्युत महतो किया लोकार्पण

On: March 16, 2024 10:40 PM
Follow Us:
सुग्गा द ऑनेस्ट टैक्सी का जमशेदपुर में हुई एललांचिंग, सांसद विद्युत महतो किया लोकार्पण

जमशेदपुर: 16 मार्च से जमशेदपुर में सुग्गा द ऑनेस्ट टैक्सी कैब की विधिवत शुरुआत तुलसी भवन में किया गया। इसके लांचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो एवम विशिष्ठ अतिथियों में प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा, तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसेणजीत तिवारी, सुग्गा द ओनेक्स्ट टेक्सी कैब के चेयरमैन विकास सिंह के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। तदोपरान्त सुग्गा द ऑनेस्ट टेक्सी कैब के ड्राइवरों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित कर इसकी विधिवत शुरुआत की गई।

16 मार्च से शहरवासी सुग्गा कैब की राइड ले सकते है। सिडान, मिनी, ऑटो व बाइक के लिए अब शहरवासियों को परेशान होने की जरुरत नहीं होगी। सुग्गा यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। सुग्गा अपने ड्राइवर साथियों से सबसे कम कमीशन चार्ज करती है। रिटायरमेंट सिक्टयोरिटी योजना, इंस्टेंट विथड्रावल ऑफ मनी, ट्रांसपेरेंट फेयर और 24/7 सपोर्ट जैसे सुविधाएं सुग्गा के द्वारा दी जा रही है। सुग्गा ने शहरवासियों के लिए तुलसी भवन में 16 मार्च से 18 मार्च के बीच अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 8वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव का आयोजन किया है। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया जाएगा। सुग्गा के द्वारा पूरे शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विशेष जानकारी के तौर पर सुग्गा टैक्सी प्रबंधन के लोग सभी मीडिया बंधुओं को अवगत कराना चाहते हैं कि एक हफ्ते के भीतर हम रांची में भी अपनी सेवाएं शुरु कर रहे है। आप जमशेदपुर के साथ साथ अब रांची में भी सुग्गा की राइड ले सकेगे।अभी तक जमशेदपुर में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने सुग्गा ऐप को डाउनलोड किया है ।साथ ही 400 से अधिक ड्राइवरों ने सुग्गा ऐप को सब्सक्राइब भी कर दिया है।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment