📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SUCI(C) की ओर से सरायकेला प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित मांग पत्र बी.डी.ओ को सौंपा।

On: October 17, 2023 3:14 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

सरायकेला खरसावां  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) सरायकेला यूनिट के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा  प्रखंड क्षेत्र के जनजीवन के कुछ ज्वलंत समस्याओं को अवगत कराते हुए समाधान करने की संदर्भ में सरायकेला  प्रखंड  बी.डी.ओ. महोदय को ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि :

1. जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला अनाज हर महीना नियमित तथा सभी कार्डधारीयों को प्रदान करने की सुनिश्चित की जाए। 

2. प्रत्येक गांव गांव को जोड़ने वाले सड़क अत्यंत दयनीय है अविलंब मरम्मत की जाए. खासकर पांड्रा ग्राम में दोनों हरि मंदिर के बीच का रास्ता तुरंत बनाया जाए। 

3. विद्यालयों में आवश्यकतानुसार श्रेणी कक्षा का निर्माण तथा शिक्षकों की कमी को तुरंत पूरा किया जाए। 

4. मनरेगा के तहत उचित मजदूरी पर 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। 

5. नशीली पदार्थ का प्रचार प्रसार तथा सेवन पर संपूर्ण रोक लगाया जाए। 

6. महंगाई पर रोक लगाया जाए। 

7. वन अधिकार कानून 2006 को संशोधन कर और वन संरक्षण कानून 2022 को लागू कर आदिवासियों को जंगल जमीन से विस्थापित करने नीति को अविलंब रोका जाए। 

8. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांड्रा में कक्षा 1 से कक्षा 8 श्रेणी के लिए मात्र दो कमरे हैं, इस विद्यालय में श्रेणी गृह निर्माण तुरंत किया जाए। 

9. बिजली बिल 2022 रद्द किया जाए तथा सस्ते दरों पर बिजली की नियमित आपूर्ति की जाए। 

10. पंचायत सचिव,  जन सेवक व राजस्व कर्मचारी पंचायत कार्यालय में कम से कम एक दिन बैठने की सुनिश्चित करें। 

आज के इस कार्यक्रम में बोकेश्वर महतो, धीरज महतो,  एम. पी. सरदार, रवींद्र महतो, विवेक महतो, रामेश्वर महतो, सीमा सरदार, सोमवारी सरदार, निखिल महतो आदि उपस्थित थे। 

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment