📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

घोड़ाबांधा में राही ट्रस्ट द्वारा पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम।

On: June 16, 2024 6:11 PM
Follow Us:
राही

घोड़ाबांधा:दिनांक 16 जून 2024 को राही ट्रस्ट के माध्यम से घोड़ाबांधा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के मध्य विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा किया गया।अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुखिया प्रमिला बेसरा शमिल हुई।साथ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार महतो एवं ग्राम वार्ड मेंबर सुनीता गोराई भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े :सोनारी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुखिया प्रमिला बेसरा ने राही ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आगे भी भविष्य में, साथ में मिलकर हम सब, विद्यालय के बच्चों और घोड़ाबांधा के लोगों के लिए और भी कार्य करेंगे।

राही

संस्था के संस्थापक व चेयरमैन विकास साहनी द्वारा यह बताया गया कि कैसे पिछले 7 वर्षों से संस्था लगातार बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।ट्रस्ट की सचिव रितु शर्मा ने बच्चों को अनुशासन में रहने तथा शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।इसी के साथ अंत मे कार्यसमिति सचिव पौलमी मुखर्जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

यह भी पढ़े :राही ट्रस्ट के माध्यम से पाठ्य सामग्री का वितरण।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में , हरजीत सिंह , ललन प्रसाद, रंजीत निषाद , विनोद शर्मा ,मुन्ना प्रमाणिक तथा रोहन एवं स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment