📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Social Activity: लायंस क्लब भारत ने लगाया निशुल्क जल सेवा प्याऊ

On: April 10, 2024 7:34 PM
Follow Us:
Social Activity: लायंस क्लब भारत ने लगाया निशुल्क जल सेवा प्याऊ

जमशेदपुर: लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा विद्यापति नगर के बजरंगबली मंदिर के पास दो घड़ों के साथ प्याऊ लगाया गया। क्लब के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। राहगीरों को शीतल व शुद्ध जल पिलाकर हम उन्हें डायरिया व डीहाइट्रेशन जैसी समस्या से बचा सकते हैं। इसलिए आज हम लोगों ने अपने अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार विद्यापति नगर के बजरंगबली मंदिर के पास दो घड़ों के साथ प्याऊ लगाया। ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ताजा व ठंडा पानी मिल सके।

इस प्याऊ का हमारे क्लब के सदस्यों द्वारा ध्यान रखा जाएगा साथ ही प्रत्येक दिन इसका पानी भी बदल जाएगा। इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायन राहुल सिंह, संजय कुमार सेन, राजू गोराई, महाबीर गोराई, राजेश कुमार साव, सुखदेव गोराई, आकाश रजक, सुरज राय, विजय भगत, राजू टुडु, कोका लोहरा, सुरज लोहरा आदि सदस्य मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज में वोट महोत्सव का आयोजन

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE