मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत अब तक 13 मरीजों को मिले 45.48 लाख रुपये – राजाराम गुप्ता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 26, 2025 9:58 PM
Follow Us:
Add A Heading 16 6
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

असाध्य रोग समिति की बैठक में कैंसर पीड़ित दो मरीजों के इलाज हेतु 9.67 लाख की राशि स्वीकृत

चाईबासा (जय कुमार): सदर अस्पताल चाईबासा में असाध्य रोग समिति की बैठक सोमवार को उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कैंसर पीड़ित दो मरीजों के इलाज हेतु 9.67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

A 2

बैठक में मरीजों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच एवं समीक्षा की गई।
स्वीकृत मामलों में शामिल हैं:

🔹 श्रीकांत इचागुटु (उम्र 54), निवासी – भोया गांव, प्रखंड – खुटपानी, जो किडनी कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज मैहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, जमशेदपुर में चल रहा है। उनके लिए 4.67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

🔹 सीदीयू खंडाइत (उम्र 51), निवासी – माटागुटु गांव, प्रखंड – झींकपानी, जो मुँह के कैंसर से ग्रसित हैं। उनका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल, आदित्यपुर में हो रहा है। उन्हें 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई।

Read More :  रुंगटा माइंस की लगातार दूसरी जीत, आर० एस० बी० ट्रांसमिसन को हराया।

अब तक 13 मरीजों को मिल चुकी है 45.48 लाख रुपये की सहायता

बैठक में मंत्री सह चाईबासा विधायक श्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता श्री राजाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 13 गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कुल 45.48 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना को लेकर और अधिक जनजागरूकता और प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

🔸 डॉ. बारियल मार्डी
🔸 डॉ. पॉलिना मुंडू
🔸 प्रधान लिपिक – श्री सुभाष सोरेन
🔸 एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied