📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Singhbhum Chamber : जमशेदपुर झारखंड का मेडिकल हब बने ऐसा है सपना- विजय आनंद मूनका

On: April 8, 2024 8:29 PM
Follow Us:
जमशेदपुर झारखंड का मेडिकल हब बने ऐसा है सपना- विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर : Singhbhum Chamber जमशेदपुर में उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु उठाया बड़ा कदम, देश के बीस शीर्ष अस्पतालों को दिया जमशेदपुर में अस्पताल खोलने का सुझाव, शहर का धन शहर में ही रोकने की कवायद

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ने जमशेदपुर के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता हेतु देश की बीस प्रमुख अस्पताल प्रबंधनों को पत्र लिखकर यहां अस्पताल खोलने का सुझाव दिया है। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान एक मिनी मेट्रो शहर के रूप में होती है। लेकिन यहां के लोगों के लिये उच्च चिकित्सा सुविधा के लिये देश के दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। विभिन्न तरह की जटिल बीमारियों के ईलाज हेतु सुपर एवं मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल की उपलब्धता नहीं होने के कारण यहां के लोगों को जमशेदपुर के बाहर दूसरे राज्यों मसलन बंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों मेें जाना पड़ता है। जिससे लोगों को आवागमन में खर्च भी बढ़ जाता है और राज्य का राजस्व भी बाहर जाता है। इसलिये देश के बीस बड़े अस्पतालों को यहां की जनसांख्यिकी परिस्थिति एवं विशेषताओं का हवाला देते हुये यहां अस्पताल खोलने का सुझाव दिया है।उन्होंने कहा की लौहनगरी समेत कोल्हान में अविलंब बड़े अस्पताल खोलने की आवश्यकता है, क्योंकि उस दौर भी देखा गया है, कोविड जब कोल्हान के दोनों बड़े अस्पताल ओवरलोड चल रहे थे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में करीम सिटी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधनों से कहा गया है कि उन्हें यहां अपने अस्पताल के लिये आवश्यक आधारभूत बुनियादी संरचनाओं जैसे कि भूमि आवंटन, प्रशासनिक मदद की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने में चैम्बर पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में जिस तरह से लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं उस परिपेक्ष्य में जमशेदपुर या इसके आसपास विभिन्न श्रेष्ठ अस्पतालों की नितांत आवश्यकता महससू की जा रही है। इसलिये निम्नलिखित अस्पतालों को यहां अस्पताल खोलने का सुझाव दिया गया है।
1) अपोलो हाॅस्पिटल, चेन्नई
2) वी.एस. हाॅस्पिटल, चेन्नई
3) अपोलो हाॅस्पिटल, हैदराबाद
4) मेदांता हाॅस्पिटल,, हरियाणा
5) फोर्टिस हाॅस्पिटल ग्रुप, कर्नाटक
6) सर गंगा राम हाॅस्पिटल, नई दिल्ली
7) मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, पंजाब
8) ए.आई.जी. हाॅस्पिटल, हैदराबाद
9) शंकर नेत्रालय, चेन्नई
10) बीएलके सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, नई दिल्ली
11) कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंडस्टीच्यूट, कोलकाता
12 इंस्टीच्यूट आॅफ न्यूरासाईंस, कोलकाता
13) बी.एम. बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर, कोलकाता
14) बी.पी. पोद्दार हाॅस्पिटल, कोलकाता
15) के.आई.एम.एस. हाॅस्पिटल, हैदराबाद
16) वोकाहार्ड हाॅस्पिटल, महाराष्ट्र
17) वी.पी.एस लेकशाॅर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, केरल
19) एस्टर एम.आई.एम.एस. हाॅस्पिटल, केरल
19) एस्टर डी.एम. हेल्थकेयर लिमिटेड, कर्नाटक
20) एल.वी. प्रसाद हाॅस्पिटल, हैदराबाद

सिंहभूम चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने भी जमशेदपुर में उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल खोलने की वकालत करते हुये उक्त हाॅस्पिटल प्रबंधन को सुझाव दिया है कि वे यहां अस्पताल खोलें, इसके लिये चैम्बर उनकी पूरी मदद करने को तैयार है।

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment