📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सिंहभूम चैंबर में 27 फरवरी को उपायुक्त अनन्य मित्तल का सम्बोधन 

On: February 26, 2024 8:05 PM
Follow Us:
सिंहभूम चैम्बर

जमशेदपुर, 25 फरवरी, 2024: पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से., मंगलवार, 27 फरवरी, 2024 को शाम 6:30 बजे सिंहभूम चैंबर में चैंबर सदस्यों, व्यवसायियों और उद्यमियों को संबोधित करेंगे। यह श्री मित्तल का चैंबर में पहला आगमन होगा। इस अवसर पर वे पूर्वी सिंहभूम जिले में व्यापारिक और औद्योगिक विकास पर चर्चा करेंगे। वे चैंबर सदस्यों के साथ व्यापार और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आने वाली समस्याओं जैसे बिजली, कुशल कामगार, कच्चे माल, उद्योगों को ऋण प्राप्ति, प्रशासनिक कार्यालयों में प्रपत्रों में होने वाली दिक्कतों इत्यादि पर भी चर्चा करेंगे।

इसके अलावा, वे शहर की जन मुद्दों से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे सड़क, पार्किंग, टाटा लीज भूमि की रजिस्ट्री, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जिन्हें चैंबर अपने सामाजिक दायित्वों के तहत समय-समय पर सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है, पर भी चर्चा करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें :

आईएमए जमशेदपुर के स्वास्थ्य मंत्री के संग भेट का महत्वपूर्ण अवसर

सोनारी एलआईसी कॉलोनी में चाय पर चर्चा की गयी।

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों के साथ-साथ जिले के व्यवसायियों और उद्यमियों से अनुरोध किया है कि वे जिले के उपायुक्त के साथ इस परिचर्चा में अवश्य भाग लें और इसके सहभागी बनें। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब जिले के व्यवसायिक समुदाय के सदस्य उपायुक्त से सीधे बातचीत कर सकते हैं और अपनी समस्याओं और चिंताओं को उनके समक्ष रख सकते हैं। सभी से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment