मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, उनके योगदान को किया गया स्मरण

On: May 26, 2025 9:39 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष, साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“अहिल्याबाई होल्कर एक युगप्रवर्तक महिला थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में सामाजिक न्याय, सुशासन और लोककल्याण की मिसाल पेश की। वे आज के युग में भी महिला सशक्तिकरण और लोकसेवा की प्रेरणा स्रोत हैं।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि

“अहिल्याबाई ने शासन की बागडोर संभालकर यह सिद्ध किया कि महिलाएं भी दूरदर्शी नेतृत्व और समाज सुधार में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।”

Read More :  पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान एवं रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रायोजित शतरंज समर कैंप

प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद ने कहा कि

“अहिल्याबाई का जीवन आज की पीढ़ी के लिए आत्मबल और जनकल्याण की प्रेरणा है। समाज को आज उनके जैसे नैतिक नेतृत्व की आवश्यकता है।”

इस संगोष्ठी में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, कार्यक्रम संयोजक रूपा सिंह, हेमंत केशरी सहित भाजपा के जिले व मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के द्वारा देशभर में करवाए गए मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं, घाटों एवं सार्वजनिक भवनों का उल्लेख करते हुए उन्हें “भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अग्रदूत” बताया। कार्यक्रम समापन पर सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment