📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक समारोह संपन्न।

On: September 4, 2024 9:40 PM
Follow Us:
वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक समारोह संपन्न

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक एवं शिक्षक दिवस का आयोजन बुधवार को बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत गान, स्वागत भाषण और नृत्य का आयोजन वीणापाणि पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पिंकी पाण्डेय ने किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब सम्पूर्ण लॉकडाउन था, तब मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए विधायक सरयू राय जी ने वीणापाणि पाठशाला की स्थापना की। मकसद था गरीब बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हो। उन्हें निःशुल्क शिक्षा मिले।

यह भी पढ़ें : टेल्को पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, गणेश पूजा की तैयारियों का हुआ शुभारंभ

उन्होंने वीणापाणि पाठशाला के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर पाठशाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका के प्रति आभार जताया।

वीणापाणि पाठशाला के बच्चे सुमित रविदास, राधा कुमारी, रेनू सरदार, रश्मि कुमारी एवं सरस्वती पात्रो को सम्मानित किया गया जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे प्राप्तांक लाकर वीणापाणि पाठशाला का नाम ऊंचा किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा प्रतिनिधि श्री एस पी सिंह, भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह, शिक्षक जगबंधु महतो, शिक्षिका पिंकी पांडेय, शिक्षिका दीपिका कुमारी, प्राचार्या मनीषा कुमारी , भारती जी, अशोक, कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, बीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, वीणापाणि पाठशाला के छात्र-छात्रों एवं अभिभावक उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment