📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सम्मान, पहचान और स्वाभिमान के मुद्दे पर उतरेंगे : सुधीर कुमार पप्पू

On: March 1, 2024 10:06 PM
Follow Us:
सम्मान, पहचान और स्वाभिमान के मुद्दे पर उतरेंगे : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण के सुप्रीमो राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा कर पूरे देश में चर्चित जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू वकील समुदाय के पहचान सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है और शनिवार को झारखंड राज्य बार काउंसिल के वरीय सदस्य अधिवक्ता राम सुभग सिंह के नेतृत्व में टीम जमशेदपुर पहुंच रही है। उनके आते ही मतदाता सूची को संभवत अंतिम रूप दे दिया जाएगा और फिर चुनावी रणभेरी बजेगी। चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की ओर से तैयारी होने लगी है। जनसंपर्क के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, मैसेंजर तथा अन्य माध्यमों से गुड मॉर्निंग और बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी हो गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की ओर से समर्थकों ने व्हाट्सएप संदेश ग्रुपों में भेजना शुरू कर दिया है। जिसमें संभावित चुनाव में प्रत्याशी होने का हवाला देकर समर्थन की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

लोक जनशक्ति पार्टी का जिला कमिटी का हुआ गठन.

जमशेदपुर शहर के संस्थापक का है 3rd मार्च को जन्मदिन। जाने कौन है यह सख्शियत एक क्लिक में।

पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि इस बार साथियों की और से उन्हें दबाव दिया जा रहा है कि वह चुनाव मैदान में जरूर उतरें। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वकालत बड़ा ही पवित्र पेशा है और यह अपने आप में एक वर्ग और समुदाय है। इसमें जाति धर्म संप्रदाय भाषा जैसी संक्रियता की कोई बात ही नहीं है। परंतु सभी की जो पहचान है वह बनी रहे सबका सम्मान हो और उसके साथ ही वकीलों का पेशागत स्वाभिमान कायम रहे, यह उनके लिए मुद्दा नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।

उनके अनुसार छोटी-छोटी कई बैठक हुई है और उसमें जमशेदपुर बार एसोसिएशन के स्थानीय मुद्दे के साथ ही वकील कल्याण फंड, स्कॉलरशिप, ग्रुप इंश्योरेंस जैसे मुद्दे, जो राज्य सरकार स्तर से जुड़े हैं, टीमवर्क के साथ उसे तार्किक परिणाम देने की कोशिश होगी। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वह अपने मुद्दों को साथियों के बीच रखेंगे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें बेहतर ढंग से काम करने की जवाब देने की जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment