📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सैल्यूट तिरंगा: 373 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया

On: February 27, 2024 9:18 AM
Follow Us:
सैल्यूट तिरंगा: 373 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया

जमशेदपुर 26 फरवरी, 2024: सैल्यूट तिरंगा ने झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के संयोजन में जुगसलाई स्थित नसीम मैरेज हॉल, पुरानी बस्ती में मेगा मेडिकल सह दावा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल, ए एस जी आई हॉस्पिटल, बिस्तुपुर मेडलाइन हॉस्पिटल ने सहयोग किया। लगभग 373 लोगों ने इस कार्यक्रम से लाभ उठाया। इसमें हार्ट, आंख, नाक, कान, हड्डी, गला, महिला रोग आदि से संबंधित जांच और दवाओं की व्यवस्था की गई। सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने कार्यक्रम में अतिथियों को अभिनंदन अंग वस्त्र देकर किया।

इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन ए के लाल ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के बीच स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संयोजन है। स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही उपस्थित अतिथि झाड़खंड प्रदेश सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने भी मानवता की सच्ची सेवा का यह सार्थक प्रयास सराहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें :

लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

जमशेदपुर नागरिक परिषद की बैठक: शहर के तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित

कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही, उपस्थित डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर सुभाशीष डे, डॉक्टर प्रशांत आर्या, डॉक्टर शकीबुल हसन, डॉक्टर सुजीत, डॉक्टर प्रकाश, ए एस जी आई की टीम और जुगसलाई सी ए सी की पूरी टीम। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोगी मिश्रा, परमात्मा मिश्रा, अजय पांडेय, मोहम्मद सुबैद, शिव कुमार, सतीश सिंह, मनोज दुबे सहित कई लोग मौजूद थे। श्री तिवारी ने सफल आयोजन के लिए साथी और समाजसेवी मोहम्मद सुबैद और उनकी टीम का आभार प्रकट किया।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment