📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब स्टील सिटी द्वारा सेंटर प्वाइंट होटल में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन।

On: September 16, 2024 9:02 PM
Follow Us:
हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब स्टील सिटी द्वारा सेंटर प्वाइंट होटल में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन।

जमशेदपुर : हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब स्टील सिटी, बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग एवं उदित वाणी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सेंटर प्वाइंट होटल में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 42 स्कूली बच्चों ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया। जमशेदपुर के 10 कॉलेजों के स्नातक एवं बीएड के विद्यार्थियों ने भी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी स्टील सिटी की अध्यक्ष शिवानी गोयल, नेहा अग्रवाल, सुधा गोयल (सहयोग की उपाध्यक्ष), विद्या तिवारी एवं श्रद्धा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायकों का परिचय देते हुए डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि आज जब हिंदी हिंग्लिश बन गई है, तब भी कुछ लोगों ने हिंदी की लौ जलाए रखी है। विद्या तिवारी एवं श्रद्धा अग्रवाल जैसे लोग आज भी उनके बीच बचे हुए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : श्रीनाथ विश्वविद्यालय और एनआईटी जमशेदपुर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर।

कविता प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सहयोग की सचिव विद्या तिवारी एवं रोटरी स्टील सिटी की श्रद्धा अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीमती शिवानी गोयल ने कहा कि सितम्बर माह को पूरे विश्व में रोटरी साक्षरता माह के रूप में मनाया जाता है। बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग की संस्थापक डॉ. जूही समर्पिता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह हमारे लिए शर्म की बात है कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी हमारे पास अपनी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है, जबकि हिन्दी आज विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है। हिन्दी विश्व के 20 देशों में बोली और पढ़ाई जाती है।

कविता प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार कॉलेज श्रेणी में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार नेहा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता शर्मा ने किया। शहर के गणमान्य लोगों ने इस यादगार कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मौके पर हरि मित्तल, अनुज कुमार, ज्योत्सना अस्थाना, डॉ. आशा गुप्ता, रेनू बाला मिश्रा, अन्नी अमृता, पामेला घोष दत्ता, दीपिका, अनिता सिंह, बबली मीरा, रश्मी बारला, जयश्री शिवकुमार गोपेश्वर ठाकुर के अलावा कई स्कूलों के शिक्षक व प्राचार्य मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment