मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जुगलसाई नगर परिषद चुनाव, जीत चुकी हैं रिंकू सिंह : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

On: February 12, 2026 9:25 PM
Follow Us:
  • चौक बाजार में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के चुनावी कार्यालय का गुरुवार को स्थानीय चौक बाजार स्थित अरिहंत कॉम्पलेक्स में हुआ। वहीं, रिंकू सिंह ने आज भी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपना समर्थन और क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर उनकी जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

इससे पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, मौजूदा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार व प्रत्याशी रिंकू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित भीड़ ने रिंकू सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी जीत का दावा किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने रिंकू सिंह के चुनावी संकल्प पत्र की भी चर्चा की।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि जुगसलाई की समस्याओं और जनहित के लिए आवश्यक सुविधाओं पर काफी सूक्ष्म तरीके से सोच-विचार कर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के लिए फंड राज्य नहीं, बल्कि सीधे केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करनी है। इस क्रम में उन्होंने निकाय चुनाव में पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया।

समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि रिंकू सिंह जिस तरह घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं, उससे स्पष्ट है कि जनसेवा के प्रति इनके इरादे बहुत ही मजबूत हैं। इसके साथ ही इनका चुनाव चिह्न “ईंटें” मजबूती का प्रतीक हैं।

पूर्णिमा साहू ने समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं से खुद को रिंकू सिंह समझ कर घर-घर जाकर क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगाने की अपील करने का मंत्र दिया। समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए तन-मन से सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, समारोह में मौजूद सैकड़ों लोगों ने रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, विधायक जीतू चरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव, जुगसलाई नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, महेंद्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, समाजसेवी बड़ेलाल दूबे, भाजपा जिला कमेटी के महामंत्री अनिल मोदी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment