मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती, आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 1, 2025 9:37 PM
Follow Us:
The News Frame 19
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली

गोरखपुर। 5001 दीपों से आलोकित और आतिशबाजियों के बीच आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राप्ती तट पर देव दीपावली का आयोजन हुआ और माता राप्ती की आरती और पूजन सोल्लास मनाया गया।

A 2

यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया की विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजन के क्रम में आज देवउठनी एकादशी के दिन संगठन के सदस्यों ने गोरखपुर के समस्त पत्रकारों के साथ और समाजसेवी बंधुओं के साथ मिलकर राप्ति के तट पर साफ सफाई की और 5001 दीपों से राप्ती के घाट को सजाते हुए विधिवत पूजन के साथ आरती की गई।

श्री सिंह ने बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या आने पर देवताओं ने भी खुशियां मनाई थी और अयोध्या वासियों के साथ दीपावली मनाई और जब वह अपने लोक पहुंचे तो उन्होंने देवलोक में भी दीपावली मना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के राम के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की थी। श्री सिंह ने बताया कि नदिया जीवन का श्रोत होती हैं।

नदिया भेदभाव नहीं जानती हैं, नदी के दृष्टि में कोई अपना और कोई पराया नहीं होता है। वह सभी को पुत्रवत पालती है। इसलिए आज के दिन माता राप्ती की आरती कर माता के जीवन दाइनी स्वरूप के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की जाती है। इस अवसर पर शव दाह कर्ममें लगे परिवारों के बच्चों के साथ मिलकर आतिशबाजी के साथ दीपावली का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर वहाब खान, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंहा, अखिलेश चंद, जगदीश लाल, श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजीत यादव, राम शंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह, अरकान आलम, नीरज सिंह, मौली शेखर सिंह, जय प्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, ओंकार सिंह, युसूफ वहाब, चंद्र कुमार, अमन मिश्रा, रीतेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, राजेश मणि, पंकज श्रीवास्तव, भूपेन्द्र द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रिंस पांडे, दुर्गेश यादव, नैमिष यादव, नैमिश यादव आदि मौजूद रहे। राज श्रीवास्तव, ओंकार धर द्विवेदी, प्रमोद टेकरीवाल, पंकज झा, राजेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, अरविंद चौरसिया, सुनील शर्मा, राजीव सिंहा वैद्य, प्रदीप त्रिपाठी, शशि भूषण ओझा, शैलेन्द्र सिंह, राकेश रावत, श्वेता यादव, सोनी शुक्ला, दयाराम सोनकर, अजय पटवा, विष्णु, अदिति राय, नीलम वर्मा, दिव्येंदु, पल्लू समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied