मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा राहत हॉस्पिटल हुआ सील

On: October 7, 2025 8:32 PM
Follow Us:
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा राहत हॉस्पिटल हुआ सील

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बढ़नी कस्बे में संचालित राहत हॉस्पिटल (सर्जिकल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र) को बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित किए जाने पर प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई एक स्थानीय पत्रकार द्वारा मामला उजागर करने और शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई।

  • शिकायत व खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पत्रकार को मिली धमकी का भी हुआ असर

कैसे खुला मामला

सूत्रों के मुताबिक, राहत हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के सर्जरी और प्रसव कार्य चल रहे थे। जब यह खबर मीडिया में आई तो जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने तुरंत संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा।

जांच दल में उपजिलाधिकारी, पुलिस बल और सीएमओ कार्यालय की टीम शामिल थी। मौके पर आवश्यक दस्तावेज न मिलने और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि न होने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया

पत्रकार को धमकी, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

खास बात यह रही कि इस अवैध अस्पताल की पोल खोलने वाले पत्रकार को खबर प्रकाशित करने के बाद फोन पर धमकी दी गई
मामला सामने आने के तीन घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल को सील कराने के साथ ही पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित की।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी के त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि —

“ऐसी कार्रवाई से अब जिले में अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगेगा।”

स्वास्थ्य विभाग का बयान

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राहत हॉस्पिटल को सील करने की आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को भेजी जा रही है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि

“बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित अस्पताल के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।”

सिद्धार्थनगर प्रशासन की यह कार्रवाई न केवल अवैध स्वास्थ्य संस्थानों पर रोक लगाने का सशक्त संदेश है, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की सुरक्षा और सम्मान के लिए भी एक मिसाल बनी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment