📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 400 सोलर लाइटें लगवाने का शुभारंभ आज से

On: March 15, 2024 10:18 PM
Follow Us:
प्रतीकात्मक चित्र : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 400 सोलर लाइटें लगवाने का शुभारंभ आज से

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर ज्रेडा के माध्यम से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में और 400 अदद सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लाइट लगाने का कार्य दिनांक 16 मार्च, 2024 से प्रारंभ हो जाएगा।

विधायक सरयू राय ने बताया है कि उन्होंने पूर्व में अपने विधायक निधि से लाभुक अंशदान की राशि का भुगतान कर 2 चरणों में कुल 3063 स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और इएसएल के माध्यम से 2600 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करने का कार्य सम्पन्न किया है। शेष स्थलों एवं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की माँग पर अतिरिक्त 400 सोलर सट्रीट लाइट लगवाने का अनुरोध ज्रेडा से किया था। इसकी स्वीकृति दे दी गयी है और इस संबंध में ज्रेडा की ओर से संवेदक को स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री राय ने बताया कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक उनके कार्यालय के नंबर 8877537777 पर काॅल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने का अनुरोध भेज सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment