📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मुद्दों पर विचार करने के लिए समीक्षा बैठक का किया आयोजन ।

On: March 6, 2024 9:51 PM
Follow Us:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मुद्दों पर विचार करने के लिए समीक्षा बैठक का किया आयोजन ।

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मुद्दों पर विचार करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

बैठक के शुरुआत में जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी उपस्थित सदस्यों को बीएलए – 2 के रजिस्ट्रेशन कार्य को तेजी से संपन्न करने के लिए आग्रह किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने सभी पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को संभालें और बूथ स्तर पर दौड़ का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी के लिए समीक्षा का कार्य 9 मार्च को जमशेदपुर में होगा।

इस बैठक में उपस्थित थे जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, रियाजुद्दीन खान, राज किशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुबोध सिंह सरदार, अरुण कुमार सिंह, गुलरेज अख्तर अंसारी, ज्योति मिश्र, दिलीप कुमार गुप्ता, अंसार खान, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, इंतिखाब वास्ती, अजय मंडल, पवन कुमार बबलू, ऊषा यादव, नलिनी कुमारी, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, बादशाह खान, फजल खान, दिबेश राज, सचिन कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, समीर दास, राजेश कुमार, सौरभ चटर्जी, संजय घोष, सत्यजीत सीट, मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, मिठू अग्रवाल, मुन्ना मिश्रा, इंदुभुषण यादव, धीरज कुमार, किशन लाल महतो, दिपक दण्डपात, रंजन बाजराय।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment