📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

प्रभात नगर विकास समिति ने वार्ड 17 की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम को ज्ञापन सौंपा।

On: July 12, 2024 12:53 PM
Follow Us:
प्रभात

जमशेदपुर : प्रभात नगर विकास समिति, आदित्यपुर द्वारा बृहस्पतिवार को अपनी मांगों के लेकर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम में नव पदस्थापित प्रशासक श्री रवि प्रकाश जी को बुके देकर सम्मानित करते हुए मांग पत्र सौंपा तथा मुख्य रूप से वार्ड-17 में व्याप्त समस्याओं को शीघ्र -अति शीघ्र , निराकरण करने की बात रखी गई |

यह भी पढ़े जमशेदपुर के विकास में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसमें पेयजल व जल जमाव हाई मास लाइट सामुदायिक भवन की देख रेख तथा 10% होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी की बात सम्मिलित है |उल्लेखनीय है कि उक्त महत्वपूर्ण बिंदु पर प्रशासक महोदय द्वारा वार्ड नंबर 17 में विभिन्न समस्याओं को बारी-बारी से सोच समझ कर निराकरण करने हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण क्रमबद्ध तरीके से की जायेगी। |

प्रभात

खासकर प्रभात पार्क में किसी तरह के टिकट की राशि नहीं वसूली जाएगी साथ ही हाई मास लाइट, स्ट्रिक्ट लाइट की मरम्मत अविलंब कर दी जाएगी |जहां तलक होल्डिंग टैक्स 10% टैक्स बढ़ोतरी का प्रश्न है इस बात से राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा| साथ में प्रशासक ने पेयजल की समस्या को लेकर टाॕल फ्री नंबर जारी किया गया है| पेयजल हेतु 18008906081 तथा कूड़ा कचरा गाड़ी के लिए 18008899518 पर संपर्क कर सकते हैं |

यह भी पढ़े :मानगो, चंद्रप्रभा नगर के सामने अज्ञात व्यक्ति का मिला शव।

मांग- पत्र समर्पित करते समय मौजूद रहे रामचंद्र पासवान/ राष्ट्रपति पुरस्कृत व नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती संध्या प्रधान/आर पी राही / विश्व मोहन कुमार /आर एन प्रसाद /प्रमोद गुप्ता /उमेश दुबे /एस डी प्रसाद /रघुनाथ प्र सिंह व जवाहर लाल सिंह। |
रामचंद्र पासवान अध्यक्ष
प्रमोद गुप्ता महासचिव

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment