📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में भारत बंद, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

On: August 21, 2024 9:19 PM
Follow Us:
एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में भारत बंद, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

जमशेदपुर: एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में आज, 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों और दलित संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है।

करंडी और सुंदर नगर क्षेत्र में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी हुई है, जो नारेबाजी करते हुए सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्रीमी लेयर का प्रावधान एससी/एसटी समुदाय के हक और आरक्षण के उद्देश्य के खिलाफ है, और इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कई स्थानों पर बाजार बंद हैं और यातायात भी प्रभावित हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। भारत बंद के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें : टोकलो हाट बाजार में फूस का मकान गिरने से दो लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

वीडियो देखें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment