📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन।

On: June 28, 2024 9:32 PM
Follow Us:
महानगर

जमशेदपुर : दिनांक: 28/06/2024 भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों की बैठक बिष्टुपुर ओसी रोड में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर और सरायकेला में बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा की सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. झारखंड में सत्तापक्ष एव विपक्ष जनहित के सवालों पर खरा उतरने में पुरी तरह असफल रही है और इसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य भगवान भरोसे है, चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है. युवा, किसान, महिला इस सरकार से आस छोड चुकी है. ऐसे में एकमात्र किरण भारतीय जनतंत्र मोर्चा ही बची है. जिसके नेतृत्वकर्ता श्री सरयू राय हैं जिन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद किया है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर श्रमिकों एवं आमजनों की समस्या को लेकर आवाज बुलंद करेगी।

यह भी पढ़े:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्यायें, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त।

बैठक में महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, जिला मंत्री विकास गुप्ता,राजेश कुमार, शेषनाथ पाठक, दिनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद एवं जिला प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment