मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

लोकसभा आम चुनाव 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश

On: March 23, 2024 9:45 PM
Follow Us:
लोकसभा आम चुनाव 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

#बिना Fikarrr … वोट कर
# चुनाव का महात्योहार , वोट सबका अधिकार
# Together let us Say We will vote on 25th May

चुनाव 2024: लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड में ओड़िशा बॉर्डर से सटे मुचरीसोल चेकनाका तथा बहरागोड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल बॉर्डर से सटे दारीसोल चेकनाका का निरीक्षण किया गया। मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ झा समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की। कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों, मालवाहक वाहन की गहनता से जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें। इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा – निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर निदेशक एनईपी, डीटीओ, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: एनटीटीएफ के 4 छात्रों का किर्लोस्कर कंपनी में चयन, 3.80 लाख के पैकेज पर लॉक

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260724 122125

डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, मेडिकल जगत में शोक की लहर

IMG 20260719 193512

सरिया के कसियाडीह टोला में JMM का बढ़ा जनाधार, दर्जनों महिला-पुरुष व युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

IMG 20260719 WA0009

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, मासिक समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कई अहम निर्देश

IMG 20260716 204846

कोवडियाटोला में झामुमो का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

WhatsApp Image 2026 07 13 At 6.58.45 PM

आधुनिक केज कल्चर पद्धति से बदली रामसिंह मुन्दुईया की तकदीर, मत्स्य पालन बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

IMG 20260713 215059

कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!